spot_img

Kathmandu : काठमांडू का ठमेल और दरबारमार्ग क्षेत्र आज से 24 घंटे रहेगा खुला

काठमांडू : नेपाल के नए साल के पहले दिन से पर्यटकों की पहली पसन्द रहे काठमांडू का सर्वाधिक व्यस्त रहने वाला ठमेल और दरबारमार्ग 24 घंटे खुला रहेगा।

काठमांडू आने वाले भारत समेत अन्य सभी देशों के पर्यटकों की पहली पसन्द में ठमेल और दरबारमार्ग आज (शनिवार) से 24 घंटे खुला रहेगा। गृहमंत्रालय ने एक सूचना सार्वजनिक करते हुए इन दोनों क्षेत्रों को 24 घंटे खोलने की अनुमति देने की जानकारी सार्वजनिक की है। काठमांडू के ठमेल में नेपाल के मौलिक बाजार के साथ ही मनोरंजन के लिए सैकड़ों की संख्या में नाइट क्लब, डांस बार, डिस्को, पब, रेस्टोरेंट होने के कारण पर्यटकों की पहली पसन्द है। ठमेल में ही सबसे अधिक होटल भी है। इसी तरह नेपाल के पुराने राजदरबार के सामने रहे दरबारमार्ग में भी रहे नाइट क्लब, डिस्को, कैसिनो, डांसबार होने कारण 24 घंटे खुला रखने को कहा गया है। ठमेल में रहे एलओडी दुनियां के 50 सर्वश्रेष्ठ नाइट क्लब में से एक है।

काठमांडू पुलिस ने 24 घंटे ही खुले रहने वाले ठमेल और दरबारमार्ग के लिए विशेष सुरक्षा योजना बनाई है। काठमांडू के प्रमुख जिलाधिकारी जीतेन्द्र बस्नेत ने बताया कि इन दोनों क्षेत्रों में सभी व्यवसायों को 24 घंटे खोलने के लिए और पर्यटकों के आवागमन को देखते हुए टूरिस्ट पुलिस को तैनात किया गया है। इन क्षेत्रों में रहने वाले आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो, इसका भी विशेष ध्यान दिया गया है। बस्नेत ने बताया पुलिस की एप पर टूरिस्टों के लिए सभी प्रकार की जानकारी दी गई है।

Explore our articles