spot_img

Kathmandu : नेपाल की अंतरिम सरकार का विस्तार, बालानंद शर्मा बने मंत्री

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की (Nepal’s interim Prime Minister Sushila Karki) ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल में सेना के पूर्व उप प्रमुख ले.ज. बालानंद शर्मा (Army Deputy Chief Lt. Gen. Balanand Sharma) को शामिल किया। शर्मा ने यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित सादे समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

प्रधानमंत्री बनने के बाद कार्की ने पांचवीं बार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। इसके बाद मंत्रियों की संख्या बढ़कर 15 हो गयी है। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि शर्मा को विदेश मंत्री बनाया जा सकता है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles