spot_img

Kathmandu : जीप दुर्घटना में नेपाल के मंत्री की मौत, पत्नी और भाभी ने मौके पर दम तोड़ा

काठमांडू : सुदूर पश्चिम प्रांत के आंतरिक मामलों और कानून मंत्री पृथ्वी बहादुर सिंह, उनकी पत्नी और भाभी की मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मंत्री सिंह ने इलाज के दौरान नेपालगंज मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।

बझांग के केदारस्यु ग्रामीण नगर पालिका में कलंगा नदी के किनारे मंगलवार की दोपहर मंत्री सिंह की जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जीप में मंत्री अपनी पत्नी अमृता सिंह और भाभी जयदेवी सिंह के साथ कहीं जा रहे थे। पत्नी और भाभी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मंत्री सिंह को गंभीर हालत में नेपालगंज मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. ढुंडीराज पौडेल ने एक बयान में बताया कि जब मंत्री सिंह को अस्पताल लाया गया, तो उनका शरीर गतिहीन था और उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया था। अस्पताल ने शाम को सिंह को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल ने कहा कि दुर्घटना में घायल धर्मराज जोशी और दीपेंद्र भंडारी की हालत स्थिर है।

Explore our articles