spot_img

Kathmandu : अमेरिका के वर्जिनिया में एक नेपाली परिवार के चार सदस्यों की गोली मार कर हत्या

काठमांडू : (Kathmandu) संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के वर्जीनिया में एक नेपाली परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।
वर्जिनिया के मनासस पार्क पुलिस के बयान के अनुसार, यह नेपाली परिवार एक मकान के तहखाना में रह रहा था। इस घर के मालिक ने पुलिस को फोन कर तहखाने की जांच के लिए अनुरोध किया जिसके बाद इन चारों की हत्या का पता चला है। यह घटना शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार रात करीब 10:40 बजे सामने आई, जब मकान मालिक ने नीचे रहने वाले परिवार की स्थिति की जांच करने के लिए पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने बयान में बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर अधिकारियों ने बेसमेंट अपार्टमेंट में चार व्यक्तियों को मृत पाया। मृतकों की पहचान 38 वर्षीय संतोष पारियार, उनकी पत्नी 36 वर्षीय अंजू श्रेष्ठ, दो वर्षीय लड़के और एक आठ वर्षीय लड़की के रूप में हुई है। ये दोनों ही बच्चे मृतक संतोष और अंजू के थे।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से चारों की मौत गोली लगने से होने की बात पुष्टि हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक रिवॉल्वर भी बरामद किया है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। इसके बारे में और अधिक जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

New Delhi : केजरीवाल और अन्य को दिल्ली आबकारी घोटाला से बरी किए जाने काे लेकर सुनवाई टली

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) और 22...

Explore our articles