मुंबई(Mumbai):कॅामेडियन कपिल शर्मा जब भी स्टेज पर आते हैं, तो फैंस को गुदगुदाए बिना नहीं जाते हैं। पर इस बार कपिल का एक नया अंदाज देखने को मिला, जिसे देख हर कोई हैरान है। दरअसल हाल ही में 14 मई को एक्टर ने बेटी अनायरा संग रैंपवॅाक कर लोगों को चौंका दिया। कपिल का यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यहां तक कि लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में एक फैशन शो के दौरान कपिल शर्मा भी नजर आए। यहां वह अपनी लाडली अनायरा को लेकर आए थे। पर जैसे ही वह रैम्प पर अनायरा को लेकर उतरे तो सारा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उंठा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पापा के साथ अपने पहले रैम्प वॉक पर अनायरा बेहद खुश नजर आ रही थी। उनकी प्यारी सी मुस्कराहट और फ्लाइंग किस लोगों का दिल चुरा रही थी। वहीं कपिल भी बेटी के हाथ को अपने हाथ में पकड़े हुए रैम्प पर बेहद खुश दिखाई दिए। ब्लैक कपड़े में पिता और बेटी बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
इस वीडिय़ो को देख कमेंट बॉक्स में लोगो नें जमकर तारीफ की। एक फैंस ने बोला है “ये तो अब्दु रोज़िक की छोटी बहन लग रही हैं”। उसी समय दूसरे ने लिखा है, “बच्ची कितनी मासूम और प्यारी लग रही है, और उसकी स्माइल, कपिल की बेटी है इसलिए नहीं बल्कि वह सच में बोहोत क्यूट लग रही हैं”। वहीं दूसरी और किसी ने बोला है “ये तो उसकी मम्मी गिन्नी की सेम कॉपी लग रही हैं।”


