spot_img

Kanpur : छात्र के अपहरण व हत्याकांड का सुराग देने वाला निजी सुरक्षाकर्मी सम्मानित

कानपुर : रायपुरवा थाना क्षेत्र के छात्र की अपहरण के बाद हत्या के संबंध में निडर होकर अपराधियों तक पहुंचाने में पुलिस को सुराग देने में सहयोग करने वाले निजी सुरक्षाकर्मी राजेन्द्र को उनकी सूझबूझ एवं साहस के लिए पुलिस ने गुरुवार को सम्मानित किया।

पुलिस उपायुक्त मध्य प्रमोद कुमार ने कहा कि समाज के बीच ऐसे भी साहसी लोग हैं जो पुलिस को अच्छा सहयोग करते हैं। उन्हें सम्मानित किया जाना आवश्यक हैं, जिससे आगे भी लोग अपराधियों को पकड़ने में निडर होकर सहयोग करें।

उन्होंने बताया कि रायपुरवा थाना क्षेत्र के आचार्य नगर से 10वी के छात्र कुशाग्र का अपहरण और उसकी हत्या करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेज दिया है। लेकिन हत्यारों की पहचान करने वाले सिक्योरिटी गार्ड को भी पुलिस नहीं भूली। क्योंकि सिक्योरिटी गार्ड की सूझबूझ से पुलिस हत्यारों तक पहुंच सकी थी। इसलिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सिक्योरिटी गार्ड राजेंद्र को सम्मानित किया।

डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया कि सोसाइटी के गार्ड राजेंद्र की वजह से हत्यारे पकड़ में आ सके, इसलिए उनको सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया की गार्ड ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए स्कूटी का नंबर नोट किया था, जिसके बाद पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

Explore our articles