spot_img

Jorhat: गिरफ्तार हो सकते हैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा

जोरहाट: (Jorhat) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा (Chairman Bhupen Bora) को गिरफ्तार किया जा सकता है। बोरा आज थाने में पेश होंगे। इसी बीच अध्यक्ष बोरा ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि वह अग्रिम जमानत लेकर सरकार के सामने नहीं झुकेंगे। उन्होंने ऐसा कोई अपराध नहीं किया है।

जोरहाट पुलिस ने बीते सप्ताह राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान बोरा के खिलाफ दो गैर-जमानती धाराओं समेत कुल आठ धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। तदनुसार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की आज जोरहाट थाना में पेशी है।

इसी बीच भूपेन बोरा ने आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि यदि आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया तो पार्टी के प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता भक्ति, ईमानदारी, अहिंसा और लोकतांत्रिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए लोकसभा चुनाव संबंधी गतिविधियों से जुड़े रहने का आग्रह किया।

भूपेन बोरा ने कहा कि उनपर जो धाराएं लगाई गई हैं वह हत्या से संबंधित है। उन्होंने किसी की हत्या नहीं की है, इसीलिए उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया की सरकार सत्ता का दुरुपयोग करते हुए राजनीतिक प्रतिशोध ले रही है। जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें गिरफ्तार भी किया गया तो जोरहाट जेल का एक विशेष इतिहास है। इस जेल में कुशल कोंवर को भी रखा गया था।

Jaipur : कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने छोडी एस्कॉर्ट, जस्टिस जैन आए साइकिल से हाईकोर्ट

जयपुर : (Jaipur) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की ओर से ऊर्जा संरक्षण को लेकर देशवासियों से किए गए आह्वान का असर...

Explore our articles