Home crime news Jodhpur : नाबालिग से गैंग रेप का मामला : जेएनवी विश्वविद्यालय के...

Jodhpur : नाबालिग से गैंग रेप का मामला : जेएनवी विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

0
435

जोधपुर: (Jodhpur) शहर में रविवार तडक़े अजमेर जिले की एक नाबालिग लडक़ी से हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला अब तूल पडक़ने लगा है। सोमवार दोपहर जेएनवी विश्वविद्यालय पुराना परिसर के बाद काफी संख्या में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने पकड़े गए आरोपितों को फांसी की सजा की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय पुराना परिसर से रैली निकाल कर प्रदर्शन किया, साथ ही वे कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। यहां पर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन देकर आरोपितों को फांसी दिलाने की मांग की।

छात्र नेताओं के साथ में सुबह से ही विश्वविद्यालय पुराना परिसर के बाहर काफी संख्या में एबीवीपी के छात्र एकत्र होने शुरू हो गए। बाद में छात्रों ने हाथों में तख्तियां लिए आरोपितों को फांसी दिलाने की मांग करते हुए रैली निकाली। यह रैली सोजती गेट से होते हुए पुलिस आयुक्तालय कार्यालय पहुुंची। छात्र नेताओं ने परिसर के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय में भी सुरक्षा गार्ड लगाने की मांग के साथ ही पुलिस की गश्त को भी बढ़ाने को कहा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नाबालिग से गैंगरेप की निंदा करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा है। एबीवीपी के राष्ट्र्रीय मंत्री होशियार सिंह मीणा ने कहा कि जोधपुर में नाबालिग से गैंगरेप की एबीवीपी निंदा करता है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की अक्षमता के कारण राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। गैंगरेप घटना की आड़ में सरकार कुछ लोगों का सहारा लेकर एबीवीपी को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। इस घटना का एबीवीपी से कोई संबंध नहीं बता होशियार सिंह मीणा ने आरोपितों को कठोर सजा देने की मांग की है।

एबीवीपी के छात्र नेता श्याम शेखावत ने मांग की कि डीसीपी पूर्व डॉ. अमृता दुहन ने जो बयान रविवार को दिया उसे बदला जाएं। उन्होंने राजनीतिक प्रभाव में आकर यह बयानबाजी की है। जबकि एबीवीपी का इसमें कहीं रोल नहीं है। उन्होंने पुलिस आयुक्त से आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा यहां कि फांसी दिलाने की मांग की है।

सनद रहे कि रविवार की तडक़े तीन युवक अजमेर से जोधपुर आए एक नाबालिग युगल को बहलाफुसला कर जेएनवी विश्वविद्यालय पुराना परिसर के हॉकी ग्राउण्ड तक लाए, जहां पर नाबालिग लडक़े के सामने ही उसकी दोस्त का सामूहिक दुष्कर्म किया था। सुबह साढ़े पांच बजे जब लोगों का वहां आना हुआ तो आरोपित भाग गये। पुलिस ने इस प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपितों समुंदर सिंह निवासी बाडमेर के उंडू, दूसरा उसके गांव का भट्टम सिंह एवं इनका तीसरा साथी धर्मपाल सिंह निवासी ओसियां को पकड़ा था। इसके अलावा पुलिस ने गेस्ट हाउस के कीपर सुरेश निवासी झुंझूनु को गिरफ्तार किया गया था। भागते समय तीनों मुख्य आरोपियों के नीचे गिरने से उनके पैर फ्रेक्चर हो गए थे।