spot_img

Jodhpur : बॉलीवुड स्टार जान अब्राहम पहुंचे जोधपुर, भीतरी शहर में होगी शूटिंग

जोधपुर : जाने माने फिल्म स्टार जॉन अब्राहम मंगलवार को जोधपुर पहुंचे। जोधपुर एयरपोर्ट पर अचानक जॉन को देखकर उनके फैन्स उत्साहित हो गए। ब्लैक टीशर्ट, ट्राउजर और ब्लैक चश्मा पहने जॉन दाढ़ी और छोटे बालों में नजर आए।

बताया जा रहा है कि जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म का मुहूर्त शूट जोधपुर में होना है। वे यहां ब्लू सिटी की तंग गलियों में शूट करेंगे। इसको लेकर जोधपुरवासियों में उत्साह है। अपने चहेते एक्टर की शहर में मौजूदगी से युवाओं में खासा क्रेज है।

इससे पहले जॉन अब्राहम 2017 में परमाणु द स्टोरी ऑफ पोकरण की शूटिंग के दौरान जोधपुर आए थे। वे फिल्म की शूटिंग के लिए पोकरण गए थे। करीब 5 साल बाद एक बार फिर जॉन अब्राहम जोधपुर आए हैं।

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम हाल ही में वह शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आए थे। सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशन में बनी इस फिल्म में जॉन ने विलेन की जबरदस्त भूमिका निभाई थी। जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया था।

Explore our articles