जींद : फाइनेंस पर ली गई राशि का ब्याज नहीं लौटाने पर फाइनेंसरों ने ऑटो चालक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी गई है। शहर थाना पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर एक को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
हकीकत नगर निवासी अमित ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसने प्रवीण से करीब दो महीने पहले 30 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। जिनका कार्यालय सफीदों रोड पर है। उसने ब्याज पर ली हुई राशि किश्तों में चुका दी थी जो ब्याज के 30 हजार ओर मांग रहे थे। जिन्होंने रविवार शाम को वह उनके कार्यालय में गया था। उन्होंने कहा कि ब्याज की राशि अभी दे दो। जब उसने कहा कि अभी पैसे नहीं है और वह राशि किश्तों में दे देगा। इतना सुनते ही प्रवीण और तीन अन्य युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने ब्याज की राशि जल्दी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में प्रवीण को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


