Home Assam Silchar (Assam) : मदरसे में गला काटकर हत्या का आरोपित इमाम गिरफ्तार

Silchar (Assam) : मदरसे में गला काटकर हत्या का आरोपित इमाम गिरफ्तार

0
235

सिलचर (असम) : सिलचर के धलाई स्थित मदरसे में छात्र की हत्या का राज का पर्दाफाश हो गया है। छात्र की हत्या इमाम हाफिज मौसिन रहमान ने की थी। आरोपित हत्या की बात कबूल कर चुका है।

ज्ञात हो कि रविवार को छात्र का गला काटा हुआ शव मदरसा से बरामद किया गया था। उसके बाद मदरसे के कई छात्रों से पुलिस लगातार पूछताछ करती रही। उसके बाद सनसनीखेज जानकारी सामने आई।

पुलिस ने कहा कि बदला लेने के लिए छात्र की हत्या की गई। इससे पहले मदरसे से भागने पर छात्र की पिटाई की गई थी। इस पिटाई के लिए बाद में शिक्षक हाफिज मौसिन रहमान को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी थी।

हाफिज ने कबूल किया है कि माफी के जवाब में छात्र की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद अब इलाके में काफी तनाव का माहौल है। बच्चे के परिवार और स्थानीय लोगों ने आरोपित को फांसी देने की मांग की है।