Jind : घर में घुस महिला से किया दुष्कर्म

0
190

जींद : जुलाना थाना क्षेत्र में घर में घुस कर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने पर पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

जुलाना थाना क्षेत्र की एक 28 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिवस शाम को वह घर में अकेली थी। परिवार के सदस्य कार्यवश बाहर गए हुए थे। उसी दौरान वार्ड 11 निवासी सुरजीत घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपित ने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपित फरार हो गया। जुलाना थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर सुरजीत के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि महिला ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।