spot_img
Home Akola-mr Akola : अकोला रेलवे स्टेशन पर ‘रुद्र – हॉस्पिटल ऑन व्हील्स’ शिविर...

Akola : अकोला रेलवे स्टेशन पर ‘रुद्र – हॉस्पिटल ऑन व्हील्स’ शिविर संपन्न

0
84

अकोला : (Akola) कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए 14 फरवरी 2026 को अकोला रेलवे (Akola Railway Station) पर ‘रुद्र – हॉस्पिटल ऑन व्हील्स’ पहल (‘Rudra – Hospital on Wheels’) के तहत एक विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों में कार्यरत रेलकर्मियों और उनके परिवारों को उनके कार्यस्थल या निवास के समीप ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। इस मोबाइल हॉस्पिटल सेवा से कर्मचारियों को अब सामान्य या विशेषज्ञ उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर लंबी यात्रा करने की मजबूरी से राहत मिली है।

Akola: 'Rudra - Hospital on Wheels' camp concludes at Akola Railway Station

अकोला : (Akola) कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए 14 फरवरी 2026 को अकोला रेलवे (Akola Railway Station) पर ‘रुद्र – हॉस्पिटल ऑन व्हील्स’ पहल (‘Rudra – Hospital on Wheels’) के तहत एक विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों में कार्यरत रेलकर्मियों और उनके परिवारों को उनके कार्यस्थल या निवास के समीप ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। इस मोबाइल हॉस्पिटल सेवा से कर्मचारियों को अब सामान्य या विशेषज्ञ उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर लंबी यात्रा करने की मजबूरी से राहत मिली है।

विशेषज्ञ परामर्श और निःशुल्क जांच सुविधाएं

इस शिविर में भुसावल मंडलके (doctors from the Bhusaval Division)अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएँ दीं, जिसमें फिजिशियन, स्त्रीरोग विशेषज्ञ और शल्य चिकित्सक शामिल थे। शिविर के दौरान कुल 111 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जाँच के साथ-साथ मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाएँ भी वितरित की गईं। इसके अलावा, शिविर स्थल पर ही आधुनिक प्रयोगशाला जाँच और ईसीजी (ECG) जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएँ प्रदान की गईं, जिससे कर्मचारियों को अपनी सेहत का सटीक विवरण तुरंत प्राप्त हो सका।