Home crime news Jammu : अखनूर से सुरक्षाबलों ने हथियारों का जखीरा किया जब्त

Jammu : अखनूर से सुरक्षाबलों ने हथियारों का जखीरा किया जब्त

0
483

जम्मू : (Jammu) जम्मू के अखनूर के पलांवाला इलाके (Palanwala area of Akhnoor, Jammu) में गुरुवार को सेना और जम्मू पुलिस की संयुक्त टीम ने नियंत्रण रेखा के पास जम्मू के अखनूर के पलांवाला में हथियारों का जखीरा जब्त किया है।

जम्मू पुलिस और सेना की टीम ने गुरुवार को पालांवाला इलाके में नियंत्रण रेखा के पास संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों को एक संदिग्ध बॉक्स बरामद हुआ। बॉक्स खोलने पर इसमें हथियार पाए गए। माना जा रहा है कि सीमा पार बैठे आतंकियों ने ड्रोन से इन हथियारों को यहां तक पहुंचाया होगा।बॉक्स में एक बैटरी लगी आईईडी, एक पिस्टल, दो पिस्टल मैगजीन, 38 गोलियां, नौ हथगोले मिले हैं। सभी हथियारों को जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में खौड़ थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरक्षाबलों ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।