spot_img

Jammu: कश्मीर घाटी में शुरू हुई बारिश, कई स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे

जम्मू: (Jammu) कश्मीर घाटी में बुधवार सुबह ताजा बारिश शुरू होने के साथ ही मौसम विभाग ने रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसी बीच कई स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज यानि बुधवार देर दोपहर या शाम को कुछ स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद है। 4-6 मई तक उन्होंने कहा की जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेगें। उन्होंने कहा 7-8 मई तक कई जगहों पर बारिश की संभावना है।

वहीं श्रीनगर में पिछली रात के 10.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में 8.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पहलगाम में 5.2 डिग्री सेल्सियस, कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 7ण्4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में 3.5, कुपवाड़ा शहर में पारा 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

उन्होंने कहा कि जम्मू में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 10.2 डिग्री सेल्सियस और कटरा में 15.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Dehradun : पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून : (Dehradun) उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी (Bhuwan Chandra Khanduri)...

Explore our articles