spot_img

Gumla: झारखंड में बेटी की शादी कर लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, माता-पिता सहित पांच की मौत

गुमला :(Gumla) झारखंड के गुमला जिले (Gumla District of Jharkhand) में डुमरी थाना क्षेत्र के जरडा गांव के पास मंगलवार देररात बेटी की शादी कर लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में माता-पिता समेत पांच लोगों की मौत हो गई। 14 अन्य घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 11 लोगों की हालत गंभीर है। यह जानकारी पुलिस ने आज सुबह दी।

पुलिस के मुताबिक सभी लोग डुमरी के सांरगडीह से बेटी की शादी करके पिकअप वैन से अपने घर कटारी वापस लौट रहे थे। पिकअप वैन में लगभग 55 लोग सवार थे। जरडा गांव के पास पिकअप वैन अनियंत्रित होकर तीन बार पलटी। मृतकों में दुल्हन की मां बिरंती देवी (45 ), पिता सुंदर दयाल (50), एरनिस किंडो (62), सविता नगेसिया (47) और आलसु नगेशिया शामिल हैं।

Dehradun : पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून : (Dehradun) उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी (Bhuwan Chandra Khanduri)...

Explore our articles