Home Jammu & Kashmir Jammu : राजौरी में वीडीसी सदस्य के घर पर हमला, एक आतंकी...

Jammu : राजौरी में वीडीसी सदस्य के घर पर हमला, एक आतंकी ढेर

0
221

भारतीय सेना ने कुल 4 पाकिस्तानी आतंकवादियों को घेरा
जम्मू : (Jammu)
आतंकियों ने सोमवार तड़के राजौरी के गांव गुंधा में ग्राम विकास कमेटी (Terrorists attacked the house of a Village Development Committee) (वीडीसी) सदस्य के घर पर हमला कर दिया। यह हमला सोमवार तड़के करीब 3 बजकर 10 मिनट पर किया गया। गांव के पास ही मौजूद सेना की टुकड़ी ने जवाबी कार्रवाई की और गोलीबारी शुरू हो गई। भारतीय सेना ने कुल 4 पाकिस्तानी आतंकवादियों को घेर लिया है, जिनमें से एक को मार गिराया गया है।

आतंकवादियों ने आज सुबह 3:10 बजे राजौरी के गुंधा में वीडीसी सदस्य शौर्य चक्र विजेता परषोत्तम कुमार के घर पर हमला कर दिया। पस ही मौजूद भारतीय सेना की आरआर यूनिट कंपनी के जवानों ने जवाबी गोलीबारी की। सेना का यह कैंप नया-नया बना था। सेना की टुकड़ी की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकियों ने भी गोलीबारी की है। इस पर भारतीय सेना की रोमियो फोर्स ने भी जवाबी गोलीबारी की और व्हाइट नाइट कार्प, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने मोर्चा संभाल लिया।

रोमियो फोर्स ने आतंकवादियों को चारों तरफ से घेरकर कार्रवाई शुरू की। भारतीय सेना ने कम से कम 4 पाकिस्तानी आतंकवादियों को घेर लिया है, जिनमें से एक को मार गिराया गया है। इस दौरान एक नागरिक घायल हुआ है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है।