spot_img

Jammu : वायुसेना ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच फंसे 700 से अधिक यात्रियों को किया एयरलिफ्ट

जम्मू : भारतीय वायुसेना ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच फंसे 700 से अधिक यात्रियों को एयरलिफ्ट किया।

एक अधिकारी ने बताया कि आईएल-76 की दो उड़ानों में 514 यात्रियों को जम्मू से लेह पहुंचाया गया जबकि दूसरी उड़ान में 223 लोगों को श्रीनगर से लेह भेजा गया। इसके साथ ही इस सप्ताह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच कुल 1,251 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया।

इससे पहले सोमवार को जम्मू-कश्मीर से कारगिल के बीच भारतीय वायुसेना ने एएन-32 की अलग-अलग उड़ानों में 331 यात्रियों को एयरलिफ्ट किया था। भारी बर्फबारी के कारण 434 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने के बाद 22 जनवरी को वायुसेना ने कारगिल कूरियर लॉन्च किया था। कारगिल कूरियर सेवा फंसे हुए यात्रियों की सुविधा के लिए जम्मू और श्रीनगर के बीच सप्ताह में तीन दिन और श्रीनगर एवं कारगिल के बीच सप्ताह में दो बार चलती है।

यात्रियों ने उनकी आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए सभी अधिकारियों, विशेषकर भारतीय वायुसेना के प्रति आभार जताया है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles