spot_img

Jalore : सीढ़ियों से उतरते समय संतुलन बिगड़ने से दो साल के बच्चे के पेट से सरिया पार

जालोर : सांचौर में रविवार देर रात दो साल के बच्चे के पेट से सरिया पार होने से उसकी मौत हो गई। बच्चे के शव को सांचौर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि बच्चा खेल रहा था। इस दौरान सीढ़ियों से गिरने के दौरान एक लोहे का सरिया उसके पेट से आर पार हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं सोशल मीडिया पर उठ रही एक्सीडेंटल फायरिंग के एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है।

सांचौर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह ने बताया कि जयवर्धन (2) पुत्र रमेश की रविवार रात 11 बजे मौत हो गई। बच्चे के मौत की जानकारी के बाद शव को राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि बच्चा खेल रहा था। इस दौरान सीढ़ियों से नीचे सरिए पर गिर गया। सरिया पेट के आर पार हो जाने से उसकी मौत हो गई है। थानाधिकारी ने कहा कि मामले में सोशल मीडिया पर एक्सीडेंटल फायरिंग की भी बात सामने आ रही है। मामले का पूरा खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं।

Explore our articles