Home crime news Jalaun : पत्नी से परेशान युवक ने लगाई फांसी, लाइव वीडियो से...

Jalaun : पत्नी से परेशान युवक ने लगाई फांसी, लाइव वीडियो से घर में मचा कोहराम

0
176

जालौन: (Jalaun) उरई कोतवाली क्षेत्र में अपनी पत्नी और उसके परिजनों से परेशान होकर एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी और उसने इसका लाइव वीडियो बना लिया। मृतक की मौत के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पूरा मामला 18 जून देर शाम का है। शहर के बघौरा मोहल्ले के रहने वाले युवक उदय प्रकाश ने आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी तब हुई जब युवक के सोशल मीडिया एकाउंट पर लाइव सुसाइड का वीडियो देखा गया। घटना के बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ते हुए उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के पिता संतराम ने बताया कि 15 दिन पहले उसकी पत्नी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर बेटे संग मारपीट की थी। घर का जेवर लेकर यहां से चली गई। इस वजह से बेटा तनाव में था और उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

वहीं, सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी का कहना है कि 18 जून की घटना है। बघौरा के रहने वाले कि उदय प्रकाश ने सुसाइड कर लिया था। उसके परिजन उसे अस्पताल लेकर गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनके परिजनों ने यह वीडियो उपलब्ध कराया था। अभी तक जांच में पता चला है कि पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी बात से क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली है। जांच की जा रही है। विधिक कार्रवाई की जायेगी।