spot_img

Jalaun : ठीक हो सकती है पैरों से संबंधित जन्मजात बीमारी

जालौन : विश्व क्लबफुट दिवस के अवसर पर अनुष्का फाउंडेशन फॉर एलिमिनेटिंग क्लबफुट की ओर से जिला अस्पताल के क्लबफुट क्लीनिक में समारोह का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अविनेश कुमार ने केक काटकर क्लब फुट दिवस मनाया गया।

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मधुसूदन सिंह ने बताया कि क्लब फुट पैरों से संबंधित जन्मजात बीमारी है। जो प्लास्टर छोटे आपरेशन के माध्यम से ठीक की जा रही है। इसमें पांच साल तक के बच्चों को विशेष प्रकार के जूते दिए जाते है। इससे उनके पैर सीधे करने में मदद मिलती है। जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी) मैनेजर रवींद्र सिंह चौधरी ने बताया कि जिले में 56 बच्चों का इलाज किया जा रहा है। क्लब फुट क्लीनिक जिला अस्पताल के कमरा नंबर 14 में संचालित है। यहां प्रत्येक शनिवार को जांच की जाती है। इसके अलावा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमें स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से क्लब फुट संबंधी बच्चों की खोज कर उनका इलाज सुनिश्चित कराती है।

इस अवसर पर डॉ. जूही निरंजन, डॉ.अमित, आलोक तिवारी, टेक्नीशियन विकास के अलावा नित्या, वैष्णवी. हर्ष, प्रगति, वेदांश, ओम अदि बच्चे और उनके माता पिता भी मौजूद रहे।

Kolkata : नुसरत जहां को ईडी का समन, बुधवार को होना होगा हाजिर

कोलकाता : (Kolkata) अभिनेत्री और पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) ने पुराने फ्लैट धोखाधड़ी मामले में फिर...

Explore our articles