spot_img
HomeJaipurJaipur : शशि थरूर को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देना चाहिए...

Jaipur : शशि थरूर को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देना चाहिए : सुनील शर्मा

जयपुर : कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने केरल कांग्रेस के नेता पर जयपुर डायलॉग्स के साथ संबंध और संपर्क होने का दावा करते हुए शशि थरूर से नैतिकता के आधार पर चुनाव मैदान से हटने की चुनौती दी है। शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ धार्मिक अतिवादियों, अति वामपंथी नेताओं, कुछ तथाकथित सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कथित पत्रकारों ने एक लॉबी से पैसा लेकर मेरे ख़िलाफ़ झूठे और बेबुनियाद ट्वीट कर दुष्प्रचार फैलाया। उन्होंने कहा कि जल्द ही वो अपने लीगल एडवाइज़र की सहायता से ऐसे लोगों पर एफ़आईआर दर्ज करवाने जा रहे हैं।

लोकसभा के लिए पूर्व में घोषित कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा ने मंगलवार को टिकट बदले जाने की स्थितियों पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि मुझे टिकट सर्वसम्मति से दिया गया था। कांग्रेस के बड़े नेताओं के आग्रह पर ही मैंने चुनाव लड़ने पर स्वीकृति दी थी लेकिन इसके बाद ही कांग्रेस में एक लॉबी जिसकी खुद की प्रतिबद्धता सवालों के घेरे में रही है वो सक्रिय हो गई और उन्होंने अनावश्यक एवं अनर्गल आरोप लगाए गए जिनका कोई वास्तविक आधार ही नहीं था।1938 से कांग्रेस के लिए संघर्ष करने वाले परिवार की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए गए। यहां तक कि केरल से लोकसभा के कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर, जिन्होंने आरोप लगाए, स्वयं ही जयपुर डायलॉग से बिजनेस क्लास सुविधाओं की मांग कर रहे और कार्यक्रमों में आने की अनुमति दे रहे थे। इसकी पूरी जानकारी अब मीडिया और ट्विटर पर उपलब्ध है जिसका थरूर ने कोई जवाब नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि जहां तक मेरा सवाल है मेरा जयपुर डायलॉग से कोई भी लेना देना नहीं है, जिसे मैंने कई बार दस्तावेज के साथ सार्वजनिक मंचों पर रख अपनी स्थिति को साफ़ किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग कांग्रेस के दुश्मन है, कांग्रेस की विचारधारा को समाप्त करने पर तुले हुए हैं। पार्टी को कमजोर करना चाहते हैं। मैं कांग्रेस में बना रहूंगा और जो लोग कांग्रेस को पेरियारवादी बनाना चाहते हैं उनके खिलाफ अपना संघर्ष खड़ा करूंगा। पार्टी में आज असल समस्या यह है कि कुछ लोग गांधी और नेहरू को पेरियार के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं। मैं कांग्रेस को गांधी एवं नेहरू के रास्ते पर लाना चाहता हूं। हो सकता है मेरा प्रयास छोटा हो लेकिन याद रखिए जब इतिहास लिखा जाएगा लोगों को लगेगा चिड़िया ने तो पानी डाला था यानी सुनील शर्मा तो कांग्रेस को गांधी और नेहरू के रास्ते पर लाना चाहते थे। मैं इसके लिए काम कर रहा हूं। ये जो पैड ट्विट है उन पर भी एफआईआर करवा कर मैं सबको एफआईआर की कॉपी दूंगा। इस कॉपी में उन सबके नाम होंगे जो कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं। वो सदा मेरे और मेरे कार्यकर्ताओं के दुश्मन है। उनसे संघर्ष करते रहेंगे। यह संघर्ष एक दिन में खत्म होने वाला नहीं है। सुनील शर्मा कुछ भी नहीं एक छोटा सा इंसान है। विचारधारा के आगे एक विचार जो गांधी और नेहरू की विचारधारा है उसको वोट करो। उन्होंने कहा कि बुद्धि जीवी वर्ग नाराज है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर