
मुंबई : (Mumbai) एशिया के सबसे बड़े शहरी नवीनीकरण अभियान का हिस्सा रहे ‘नायगांव बीडीडी चॉल रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट’ के (‘Naigaon BDD Chawl Redevelopment Project’) तहत तैयार हो चुके रिहैबिलिटेशन फ्लैट्स का वितरण आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। परियोजना के पहले चरण में नवनिर्मित शानदार रिहैबिलिटेशन बिल्डिंग नंबर 1 के टावर 1, 2 और 3 में कुल 537 फ्लैट्स पात्र निवासियों को आवंटित किए जा रहे हैं। इस वितरण प्रक्रिया की शुरुआत नायगांव-दादर स्थित टावर 5 के ग्राउंड फ्लोर पर बने म्हाडा (MHADA) प्रोजेक्ट ऑफिस (MHADA project office) में की गई। इस अभियान के पहले ही दिन बोर्ड ने तेजी दिखाते हुए 15 पात्र निवासियों को अलॉटमेंट लेटर (आवंटन पत्र) जारी किए। इन सजग निवासियों द्वारा जरूरी कानूनी कागजात तुरंत जमा कर दिए जाने के बाद, म्हाडा ने आज ही इन सभी 15 परिवारों को उनके नए और आधुनिक फ्लैट्स का वास्तविक कब्जा (पजेशन) भी सौंप दिया।


