
इस्लामाबाद : (Islamabad) होर्मुज संकट के बीच पाकिस्तान में कच्चे तेल के बड़े भंडार मिले हैं। स्थानीय सरकार का दावा है कि सिंध प्रांत (Sindh province) में कच्चे तेल और गैस के बड़े भंडार मिले हैं। पाकिस्तान की तेल और गैस की कंपनी ने दक्षिणी सिंध प्रांत के संगर जिले में तेल और गैस के भंडार का पता लगाया है। इन्हें आने वाले समय में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था (utilized to boost Pakistan’s economy in the future) को बेहतर बनाने के लिए उपयोग किया जा सकता है। हालांकि, पाकिस्तान की तरफ से पहले ही इस तरह के दावे किए जाते रहे हैं। पिछले साल अमेरिका ने भी पाकिस्तान के साथ बलोचिस्तान क्षेत्र (Balochistan region.Balochistan region) में तेल की खोज करने को लेकर डील की थी।


