spot_img

Mumbai : श्रेयस अय्यर बने काबुनी के सुपर कोच

मुंबई : (Mumbai) एआई आधारित स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म काबुनी (Kabuni, an AI-based sports technology platform) ने भारतीय क्रिकेटर (Shreyas Iyer) को अपने सुपर कोच (‘Super Coach’) के रूप में शामिल करने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि अय्यर के जुड़ने से तकनीक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अनुभव को एक मंच पर लाने की उसकी पहल को नई मजबूती मिलेगी। वह अब काबुनी के सुपर कोच समूह का हिस्सा होंगे, जिसमें पहले से सौरव गांगुली, शेन वॉटसन और एबी डिविलियर्स (Sourav Ganguly, Shane Watson, and AB de Villiers. Kabuni) जैसे दिग्गज शामिल हैं। कंपनी 7 जून को मुंबई में काबुनी शोकेस कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें सभी सुपर कोच मौजूद रहेंगे। इस दौरान कंपनी अपने प्लेटफॉर्म, तकनीकी सुविधाओं और युवा क्रिकेटरों के लिए उपलब्ध अवसरों का प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण और विशेषज्ञ मार्गदर्शन से जोड़ना है।

राष्ट्रीय युवा टूर्नामेंट की भी शुरुआत
कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में “वॉन्ट टू प्ले फॉर ए लीजेंड?” (“Want to Play for a Legend?”) नामक राष्ट्रीय युवा क्रिकेट टूर्नामेंट शामिल है। जून से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। काबुनी की तकनीक आधारित मूल्यांकन प्रणाली के जरिए खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण किया जाएगा और उन्हें श्रेयस अय्यर की टीम में जगह बनाने का अवसर मिलेगा।

एआई तकनीक से मिलेगा व्यक्तिगत फीडबैक
काबुनी खिलाड़ियों के प्रदर्शन और गेंद से जुड़े आंकड़ों का वास्तविक समय में विश्लेषण करता है। इसके आधार पर खिलाड़ियों को आवाज, वीडियो और दृश्य माध्यमों से व्यक्तिगत फीडबैक प्रदान किया जाता है। कंपनी का दावा है कि यह प्रणाली छोटे-छोटे सुधारों के जरिए खिलाड़ियों के दीर्घकालिक विकास में मदद करती है।

आधुनिक तकनीक से तैयार होंगे भविष्य के खिलाड़ी
बायोमैकेनिक्स और गति विश्लेषण जैसी उन्नत तकनीकों की मदद से काबुनी उन प्रशिक्षण सुविधाओं को युवा खिलाड़ियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है, जो अब तक केवल उच्च स्तर के क्रिकेटरों के लिए उपलब्ध मानी जाती थीं। कंपनी का लक्ष्य तकनीकी रूप से मजबूत और मानसिक रूप से आत्मविश्वासी खिलाड़ियों की नई पीढ़ी तैयार करना है।

Explore our articles