spot_img

Jaipur:राजस्थान : दुष्कर्म के मामले में महंत गिरफ्तार

Jaipur

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
जयपुर:(Jaipur)
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में दुष्कर्म के कथित मामले में एक महंत को गिरफ्तार किया गया है।

भीलवाड़ा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा(Police Chanchal Mishra) ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी सरजू दास महाराज को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (rape) के तहत दर्ज एक मामले में बुधवार को उसके आश्रम से गिरफ्तार कर लिया गया।

मिश्रा ने कहा कि 17 वर्षीय पीड़िता ने कुछ समय पहले मांडल थाने में महंत के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि सरजू महाराज पिछले दो साल से उसके साथ बलात्कार कर रहा था।

मिश्रा के मुताबिक, मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

New Delhi : देश में पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं, कुछ जगहों पर स्थानीय समस्या: आईओसी

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles