spot_img

Jaipur: जयपुर कलेक्ट्रेट के सब रजिस्ट्रार दफ्तर में लगी आग, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राखगाड़ियों

जयपुर:(Jaipur) जयपुर जिला कलेक्ट्रेट स्थित सब रजिस्ट्रार दफ्तर में शुक्रवार तड़के आग लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग (fire) में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए।

जयपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सब रजिस्ट्रार का ऑफिस है। इसमें शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे आग लग गई। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने के समय दफ्तर में गार्ड भी मौजूद था, लेकिन वो आगे की तरफ था। आग लगने के बाद जब धुआं निकला तो पीछे स्थित होटल के गार्ड ने थाने को सूचित किया। इसके बाद फायर स्टेशन पर फोन कर आग लगने की सूचना दी गई। सूचना पर बनीपार्क थाने का जाब्ता और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दमकल की गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कलेक्ट्रेट की सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर आ गई। इसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सब रजिस्ट्रार दफ्तर में प्रतिदिन सैकड़ों रजिस्ट्री होती है। आग में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। दफ्तर के एक भाग में इसे मॉडल रूप देने के लिए काम चल रहा था और दूसरी ओर महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। यही महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए।आग लगने की सूचना पर सब रजिस्ट्रार सत्यवीर सिंह भी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिसर के गार्ड ने उन्हें इसकी सूचना दी और फायर स्टेशन पर भी उन्होंने फोन किया, लेकिन उनके पास सूचना पहुंच चुकी थी। फिलहाल परिसर में अंधेरा है और निरीक्षण करने के बाद ही जानकारी दी जा सकेगी कि आग में क्या नुकसान हुआ है।

दमकलकर्मी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम से उनके पास आग लगने की सूचना आई थी। सुबह पांच बजकर सात मिनट पर उन्हें सूचना मिली थी और इसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गयाघटनास्थल पर बनीपार्क थाने के ड्यूटी ऑफिसर राजेंद्र यादव, चेतक इंचार्ज इंद्राज, कलेक्ट्रेट चौकी के कॉन्स्टेबल मोहन और 112 गाड़ियों से जाब्ता पहुंचा।

New Delhi : सीजेआई ने देश के सभी हाई कोर्ट को दिए ऑनलाइन सुनवाई करने के निर्देश

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) (CJI) सूर्यकांत ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने देश भर के...

Explore our articles