spot_img
HomeElection UpdateJaipur : राजस्थान में भाजपा ने एक सीट जीती, 13 पर आगे,...

Jaipur : राजस्थान में भाजपा ने एक सीट जीती, 13 पर आगे, आईएनडीआईए की 11 पर बढ़त

जयपुर : (Jaipur) लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। राजस्थान की जयपुर सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है, जबकि 13 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए के उम्मीदवार 11 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

निर्वाचन आयोग के दोपहर ढाई बजे तक के आंकड़ों के अनुसार भाजपा 13 और आईएनडीआईए 11 सीटों पर आगे है। इसमें कांग्रेस 8, सीपीएम 1, आरएलपी 1 और बीएपी एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। जयपुर से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा चुनाव जीत गई हैं। मंजू शर्मा ने कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास को 3,31,767 मतों के अंतर से हराया। इस चुनाव में भाजपा को 11 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। वर्ष 2019 और 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन ने सभी 25 सीटें जीती थीं।

राजसमंद, अजमेर, झालावाड़ और भीलवाड़ा सीट पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। इस सीटों से भाजपा के प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से डेढ़ से दो लाख मतों से आगे चल रहे हैं। बाड़मेर सीट से कांग्रेस उम्मेदाराम बेनीवाल आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर निर्दलीय रवींद्र भाटी और केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। जालोर में भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी आगे चल रहे हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पीछे चल रहे हैं।

बीकानेर से भाजपा के अर्जुन राम मेघवाल 59469, जयपुर ग्रामीण से राव राजेंद्र सिंह 5896, अलवर से भाजपा के भूपेंद्र यादव 48414, अजमेर से भागीरथ चौधरी 327466, पाली से भाजपा के पीपी चौधरी 224723, जोधपुर से भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत 56352, जालौर से लुंबाराम चौधरी 201659, उदयपुर से मन्नालाल रावत 259839, चित्तौड़गढ़ से भाजपा के चंद्रप्रकाश जोशी 334021, राजसमंद से महिमा कुमारी मेवाड 389777, भीलवाड़ा से दामोदर अग्रवाल 353070, कोटा से ओम बिरला 35745 तथा झालावाड़ बारां से दुष्यंत सिंह 341704 मतों से आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशियों में गंगानगर से कुलदीप इंदौरा 86680, चूरू में राहुल कस्वां 64360, झुंझुनू में बृजेंद्र सिंह ओला 16488, भरतपुर में संजना जाटव 53539, करौली-धौलपुर में भजनलाल जाटव 98264, दौसा में मुरारीलाल मीणा 233438, टोंक सवाई माधोपुर में हरिश्चंद्र मीणा 59109 तथा बाड़मेर में उम्मीदाराम बेनीवाल 44221 मतों से आगे चल रहे हैं।

इसके अलावा आईएनडीआईए के घटक दलों सीपीएम के अमरा राम सीकर से 68473, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के हनुमान बेनीवाल नागौर से 40664 और भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के राजकुमार रौत बांसवाड़ा से 224330 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

जयपुर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने के बाद भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा के समर्थकों ने पार्टी मुख्यालय के बाहर आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं। इधर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भी जश्न का माहौल है।

बागीदौरा विधानसभा सीट पर बीएपी आगे

लोकसभा चुनावों के साथ-साथ बागीदौरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी हुआ है। यहां बीएपी के जयकृष्ण पटेल आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के सुभाष तंबोलिया चल रहे हैं। यह सीट महेंद्रजीत सिंह मालवीया के भाजपा में शामिल होने के बाद खाली हुई थी।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर