spot_img
Home Jaipur Jaipur : अप्रेल के बाद मई के पहले सप्ताह में भी नहीं...

Jaipur : अप्रेल के बाद मई के पहले सप्ताह में भी नहीं पड़ेगी तेज गर्मी

0
351

जयपुर : प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से अधिकांश शहरों के दिन और रात के पारे में गिरावट आई है। एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 4 मई को पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मई के पहले सप्ताह में तेज गर्मी पड़ने की संभावना नहीं है। प्रदेश के सभी शहरों का दिन का पारा 40 डिग्री से नीचे रहा। 39.6 डिग्री के साथ जालौर और डूंगरपुर का दिन तथा 27.2 फलौदी की रात सबसे गर्म रही। प्रदेश में दिन के तापमान में 6 और रात के पारे में 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर, कोटा, फलौदी और धौलपुर का रात का पारा 25 पार दर्ज किया गया। 15.6 डिग्री के साथ संगरिया की रात सबसे सर्द रही।

जयपुर का पारा गिरा, दिन के तापमान में 2 और रात के तापमान में मामूली गिरावट

जयपुर के दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। जयपुर के दिन के तापमान में 2 और रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में सुबह हल्के बादल छाए और दोपहर में हल्के बादलों के साथ हवाएं चली।