spot_img
Home latest Barpeta : भूटानी शराब की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 32 कार्टून शराब...

Barpeta : भूटानी शराब की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 32 कार्टून शराब के साथ दो गिरफ्तार

0
23
Barpeta: Major crackdown on Bhutanese liquor smuggling; two arrested with 32 cartons

बरपेटा : (Barpeta) असम के बरपेटा जिले में भारत-भूटान सीमा से (India-Bhutan border in Assam’s Barpeta district) अवैध रूप से तस्करी कर लाई जा रही भूटानी शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 कार्टून शराब जब्त की है। इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अंतरराष्ट्रीय सीमा (international border) से जुड़े संभावित तस्करी नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोंटी साहा और संजय दास (Monty Saha and Sanjay Das) के रूप में हुई है। शराब की तस्करी में इस्तेमाल किए गये दो ई-रिक्शा भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर बरपेटा रोड थाना प्रभारी श्यामल ज्योति सैकिया (Shyamal Jyoti Saikia) के नेतृत्व में खैराबाड़ी और मोइराझार क्षेत्र में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दो ई-रिक्शा में ले जाई जा रही अवैध भूटानी शराब को जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि जब्त की गई 32 कार्टून शराब (32 seized cartons of liquor) को भूटान से अवैध रूप से भारत लाया गया था। मामले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े तस्करी गिरोह की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।