spot_img

Jagdalpur : युवक ने पेड़ में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पूरा मंजर CCTV में हुआ रिकॉर्ड

जगदलपुर : जिले के थाना काेतवाली क्षेत्र अंर्तगत आमागुड़ा शहीद स्मारक के पीछे एक युवक अभय बघेल उम्र 21 वर्ष ने पेड़ में बीती रात साेमवार काे फांसी लगाकर आत्महत्या का ली जिसका शव आज मंगलवार सुबह पुलिस ने बरामद किया है। जिस जगह युवक अभय ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, वहां पास में ही एक भवन के बाहर सीसी टीव्ही कैमरा लगा हुआ है। जिसमें युवक केआत्महत्या करने का पूरा मंजर रिकॉर्ड हो गया। आत्महत्या करने का लाईव सीसी टीव्ही वीडियो सामने आया है। सीसी टीव्ही वीडियो में दिख रहा है कि उसने जिस पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की उस पेड़ के नीचे खड़े होकर पहले सिगरेट पी, इसके बाद पेड़ पर चढ़ा और झूलने के लिए लगाए गए रस्सी के फंदे पर झूल गया, अैार तड़पते हुए उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आत्महत्या करने वाला युवक अभय बघेल उम्र 21 वर्ष जगदलपुर के आमागुड़ा का निवासी था। सोमवार 15 जुलाई की रात को उसने घर में परिवार के साथ खाना खाया और फिर अपने कमरे में सोने चला गया था। अचानक रात में उठकर पास ही स्थित शहीद स्मारक के पीछे वाले इलाके में पहुंच गया। अभय ने यहां पेड़ के पास खड़े होकर पहले सिगरेट पी। इसके बाद पेड़ पर चढ़ा और पहले से लगी रस्सी के फंदे पर झूल गया। थोड़ी देर तड़पने के बाद उसने दम तोड़ दिया। युवक के आत्महत्या करने का विडियाे पास के सीसीटीव्ही में रिकॉर्ड हाे गया। पेड़ पर लगी रस्सी बच्चों ने झूला झूलने के लिए लगाई थी। आज मंगलवार सुबह हुई तो अभय घर में नहीं था, परिवार के लोग उसे तलाशने लगे। इसी दौरान घर से करीब 100 मीटर दूर ही पिता ने उसका शव फंदे से लटकते हुए देखा, इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव काे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। अभय ने आत्महत्या क्यों किया है यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस उसका मोबाइल खंगाल रही है, साथ ही परिजनों से पूछताछ कर युवक के आत्महत्या की वजह जानने का प्रयास कर रही है।

Explore our articles