spot_img

Jagdalpur : गोंचा महापर्व के लिए जगदलपुर से 19 व 28 जून को चलेगी पुरी स्पेशल ट्रेन

जगदलपुर: (Jagdalpur) गोंचा महापर्व को देखते हुए विशाखापट्टनम रेलमंडल ने जगदलपुर से पुरी तक सीधी रेल सेवा की शुरुआत की है। मिली जानकारी के अनुसार पुरी-जगदलपुर स्पेशल के नाम से चलने वाली यह ट्रेन जगदलपुर से 19 जून व 28 जून को चलेगी, वहीं पुरी से 20 जून व 29 जून को ट्रेन चलेगी। जगदलपुर-पुरी स्पेशल अरूगुल-हरिपुरग्राम होते हुए पुरी पहुंचेगी, जो खुर्दारोज जंक्शन को बाइपास करते हुए जाएगी। रेलवे ने श्रद्धालुओं को पुरी के रथ यात्रा में शामिल होने के लिए किसी तरह की मुश्किलों का सामना न करना पड़े इसके लिए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच लगाये गए हैं।

Explore our articles