spot_img

Jagdalpur : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, भतीजा निकला हत्यारोपित

जगदलपुर : जिले के थाना बस्तर में पीड़ित डमरू पटेल निवासी चोलनार आमागुड़ा पारा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका बड़ा भाई रूपचंद पटेल का शव ग्राम चोलनार आमागुड़ा पारा स्कूल के पीछे पुरुषोत्तम पटेल के मरहान में पड़ा हुआ है। रिपोर्ट पर थाना बस्तर में अपराध अज्ञात आरोपित के खिलाफ पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मुखबिर से संदेही के बारे में पता चलने पर मृतक का भतीजा लिमचंद पटेल निवासी चोलनार आमागुड़ा पारा को लगातार तथ्य परख पूछताछ करने पर हत्या की वारदात को करना स्वीकार किया, जिसे गवाहों के समक्ष मेमोरण्डम लेकर घटना में प्रयुक्त वाहन तथा अन्य वस्तुओं को जब्त कर आरोपित लिमचंद पटेल को 02 जुलाई को रिमांड पर न्यायालय जगदलपुर पेश किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शव पंचनामा दौरान मृतक की मृत्यु संदेहास्पद प्रतीत होने से घटना के संबंध में एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वॉयड की मदद लेकर शूक्ष्मता से जांच किया गया। घटना स्थल से कई परिस्थिति जन्य साक्ष्य एकत्रित किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल काॅलेज डिमरापाल में भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के मृत्यु का कारण सीने एवं मुंह में चोट आने के कारण होना पाया गया। 01 जुलाई 2023 को थाना बस्तर में अपराध क्रमांक 49/2023 धारा 302 भा.द.वि. का अपराध अज्ञात आरोपित के खिलाफ पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना के संबंध में पूछताछ एवं मुखबिर से संदेही के बारे में पता चलने पर संदेही लिमचंद पटेल पिता डमरू राम पटेल जाति पनारा उम्र 20 वर्ष निवासी चोलनार आमागुड़ा पारा को लगातार तथ्य परख पूछताछ करने पर 11 जून 2023 को रात्रि करीबन 10.30 बजे खाना खाने के पश्चात मृतक बड़े पिता रूपचंद पटेल द्वारा अपने घर से अश्लील गाली गलौज करने को लेकर विवाद पर लात-मुक्का से मारकर हत्या करना तथा घटना को छुपाने के उद्देश्य से मृतक के शव को घर में रखे मोटरसाइकिल हीरो एचएफ. डिलक्स में बैठाकर अपने शरीर के साथ गमछे से बांधकर उसे बस्ती के बाहर स्कूल के पीछे मैदान में फेंकना तथा अपने पैर से उसके चेहरे को दबाना बताकर हत्या करना बताया।

Explore our articles