spot_img

Jabalpur : ऑटो चालक पुलिस से परेशान होकर पहुँच गए थाने

जबलपुर : ऑटो चालक पुलिस से परेशान होकर पहुँच गए थाने लोडिंग ऑटो चालक पुलिस से परेशान होकर थाना प्रभारी से मिलने मदन महल थाने में पहुंच गए। जानकारी के अनुसार लोडिंग ऑटो चालकों का आरोप है कि सुबह से मदन महल पुलिस उनको परेशान करती है और अनाप-शनाप चालान काट देती है।

मदन महल पुलिस उन पर लगातार दबाव बना रही है कि वह ऑटो चौराहे पर खड़ा ना करें। जबकि ऑटो चालको का कहना है कि उनकी रोजी-रोटी का यही एक माध्यम है उनका व्यापार यहीं से चलता है। अभी कुछ दिन से मदन महल पुलिस ऑटो चालकों को परेशान कर रही है इस संबंध में ऑटो चालकों का कहना है कि उनको पूर्व में भी पार्किंग की जगह दी गई थी लेकिन उन्हें आज तक वह जगह मिली नहीं है जिसकी वजह से उन्हें मदन महल चौराहे के पास ऑटो खड़ा करना पड़ता है पुलिस का कहना है कि कोई भी ऑटो खड़ी नहीं की जाएगी।

Mumbai : स्क्रीन पर छाई रेवती-प्रिंस की जोड़ी, ‘रफल दुनाली’ बना चर्चा का विषय

मुंबई : (Mumbai) डिजिटल सेंसेशन रेवती माहुरकर (Digital sensation Revati Mahurkar) अपने नए गाने 'रफल दुनाली' के साथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं।...

Explore our articles