Home Arunachal Pradesh Itanagar : करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

Itanagar : करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

0
297

इटानगर : अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर पुलिस ने सरकारी परियोजना के कार्य का वादा कर एक स्थानीय ठेकेदार से करोड़ों रुपये ठगने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपितों की पहचान काजी हबीबुर रहमान (मास्टरमाइंड), मुश्ताक अहमद मजूमदार और काजी गियासुद्दीन के रूप में हुई है। सभी आरोपित असम के हैलाकांदी जिले के निवासी हैं।

इटानगर पुलिस अधिक्षक रोहित राजबीर सिंह ने आज मीडिया को सम्बोधित करते हुए बताया कि चिम्पू निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत किया था कि काजी हबीबुर रहमान ने सरकारी परियोजना कार्य दिलाने का लालच दिखाते हुए उनसे बड़ी रकम खर्च कराया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया, “पीड़ित से कहा गया था कि अगर उसने निवेश किया, तो उसे भारी ब्याज दर पर पैसे वापस मिलेगा। कुछ महीनों में, उसने रहमान को रकम ट्रांसफर करना शुरू कर दिया। उन्होंने 12 से 15 किश्तों में एक साल के दौरान 1.2 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए थे।”

फिर पीड़ित से 1 करोड़ रुपये आखरी किश्त के रूप में निवेश करने को कहा गया और दबाव डाला गया ताकि सौदे को अंतिम रूप दिया जा सके। फिर उस राशि का भुगतान आरोपित को नकद में किया गया, जिसने पीड़ित को कुछ समय इंतजार करने के लिए कहा। रकम लेने के बाद तीनों आरोपित गायब हो गये। तब पीड़ित को एहसास हुआ कि उसे धोखा दिया गया है।”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित के पास से नकद राशि कुल 12,63,000 बरामद किए गए, बाकी राशि संबंधित बैंक खाते में जमा की गई थी। उन्होंने कहा कि हमने 6 बैंक खातों को फ्रीज कर दिए हैं और फ्रीज की गई राशि 76.65 लाख रुपये है।

ठगी के पैसे की वसूली के लिए कानूनी प्रक्रिया चल रही है।