spot_img

Islamabad: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का दुबई में निधन

इस्लामाबाद:(Islamabad) पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल (retd) परवेज मुशर्रफ का रविवार को दुबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। मीडिया में आई खबरों से यह जानकारी मिली है।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के मुताबिक, मुशर्रफ एक दुर्लभ बीमारी एमिलॉयडोसिस से पीड़ित थे, जिसमें पूरे शरीर के अंगों और ऊत्तकों में एमिलॉयड नामक एक असामान्य प्रोटीन बनता है।

जियो न्यूज की खबर के अनुसार, पूर्व सैन्य शासक का दुबई के अमेरिकन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।

मुशर्रफ का 11 अगस्त 1943 को दिल्ली में जन्म हुआ था। उन्होंने 1999 में पाकिस्तान में मार्शल लॉ लागू होने के बाद मुख्य कार्यकारी का पद संभाला था और 2007 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे थे।

मुशर्रफ का परिवार 1947 में नयी दिल्ली से कराची चला गया था। वह 1964 में पाकिस्तानी सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने क्वेटा के आर्मी स्टाफ एंड कमांड कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की थी।

Patna : शुरुआत ‘वंदे मातरम’ से अंत में होगा राष्ट्रगान

पटना : (Patna) बिहार सरकार (Bihar government) राज्य में आयोजित होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रमों के प्रोटोकॉल में बड़ा बदलाव करते हुए राष्ट्रीय गीत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles