spot_img

Imphal: मणिपुर पुलिस ने 225 लोगों को लिया हिरासत में

इंफाल:(Imphal) मणिपुर पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों के संवेदनशील तथा दुर्गम इलाकों में सघन छापामारी तथा तलाशी अभियान चलाया। अभियान में भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं के उल्लंघन के सिलसिले में 225 लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने आज बताया कि आवश्यक वस्तुओं के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 पर 103 तथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर 178 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को व्यापक पैमाने पर तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि पहाड़ी और घाटी दोनों में मणिपुर के विभिन्न जिलों में 130 नाके और जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।

Mumbai : ऑरलैंडो ब्लूम संग स्क्रीन शेयर करेंगी प्रियंका चोपड़ा

मुंबई : (Mumbai) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के हाथ एक और बड़ा हॉलीवुड प्रोजेक्ट लग गया है। वह जल्द ही सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म 'रीसेट'...

Explore our articles