spot_img

Hathras : जिलाधिकारी के चालक की बेटी की गोली मारकर हत्या

तहसील सामने बुलेट सवार दो लोगों ने दिया घटना को अंजाम
मां के साथ शॉपिंग कर एक्टिवा से घर लौट रही थी युवती
हाथरस : (Hathras)
शहर में तहसील सदर के सामने बुलेट सवार दो युवकों ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। युवती हाथरस डीएम राहुल पांडेय (daughter of Hathras DM Rahul Pandey’s driver Rakesh Kumar Sharma) के ड्राइवर राकेश कुमार शर्मा की बेटी थी। वह अपनी मां के साथ शॉपिंग करके लौट रही थी। इसी दौरान यह घटना हुई। बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए।

मृतका की पहचान कल्पिता शर्मा (24) (Kalpita Sharma (24))के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। कल्पिता को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। मां ने बताया- हम लोग शॉपिंग से लौट रहे थे तभी दो लोग बुलेट से आए और मेरे आगे बुलेट लगा दी। इसके बाद मेरी बेटी पर गोली चला दी। मेरी स्कूटी गिर गई। मेरी बेटी की मौके पर मौत हो गई। गोली चलाने वाला मेरी बहू का प्रेमी है। उसी ने हत्या करवाई है। मेरी बहू का नाम ज्योति शर्मा है। रिवाल्वर भी मेरे घर से चोरी कर बहू ले गई थी। मेरे बेटे की तीन साल पहले शादी हुई थी। राकेश शर्मा ने बताया- मेरी बेटी को गोली मारी गई है। मैं तहसील में रहता हूं। मेरी पिस्टल भी घर से कुछ दिन पहले गायब हुई थी।

Explore our articles