spot_img

Haridwar : पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, आरोपी फरार

हरिद्वार : श्यामपुर थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।

मिली जानकारी के मुताबिक यूपी के बदायुं निवासी आरोपी पति जगत(32) श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजीवाली में किराए पर रहता था। शनिवार की देर रात जब मकान मालिक की पत्नी जगत के कमरे में गई तो जगत की पत्नी राधिका मृत अवस्था में पड़ी मिली। तत्काल मकान मालिक ने इसकी सूचना श्यामपुर पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस ने फरार पति जगत के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Mumbai : सुनेत्रा पवार का पहला जनता दरबार

नागरिकों की समस्याएं सुन दिए त्वरित समाधान के निर्देशमुंबई : (Mumbai) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) की राष्ट्रीय अध्यक्षा और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार (Sunetra...

Explore our articles