spot_img

Haridwar : मध्य हरिद्वार के एक कैफे में लगी आग, रेस्टोरेंट पूरी तरह जलकर राख

हरिद्वार : मध्य हरिद्वार स्थित भाटिया कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल पर बने एक कैफे में बीती रात आग लग गई। घटना में रेस्टोरेंट पूरी तरह से जल गया। रेस्टोरेंट के मालिक चिराग आनंद ने घटना में किसी तरह के षड्यंत्र का अंदेशा जताया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक हरिद्वार शहर के बीचों बीच स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास भाटिया कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल पर बने एक चिराग कैफे में बीते शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसने अपने आसपास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।

सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने बामुश्किल किसी तरह से आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। गनीमत रही कि रेस्टोरेंट में रखे सिलेंडर नहीं फटे, अन्यथा और भी बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

Mumbai : मलाड में बनेगा विश्वस्तरीय फिल्म और मीडिया हब

महाराष्ट्र सरकार और प्रसार भारती मिलकर विकसित करेंगे 150 एकड़ का प्रोजेक्टमुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra government) ने मुंबई के मलाड स्थित आकाशवाणी...

Explore our articles