spot_img

Hamirpur : मोबाइल पर गेम खेलने के बाद छात्र ने लगा ली फांसी

हमीरपुर : सुमेरपुर थानाक्षेत्र में मोबाइल पर गेम खेलने के बाद कक्षा 11वीं के छात्र ने फांसी लगा ली। बेटे काे फंदे से लटकता देखकर परिजन उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

सुमेरपुर थानाक्षेत्र के बांकी गांव निवासी लेखराम साहू का पुत्र नितिन साहू (17) कस्बे के एक कालेज में कक्षा ग्यारह में पढ़ता था। तीन भाइयों में यह दूसरे नंबर नितिन आज घर पर मोबाइल पर गेम खेल रहा। इसके बाद छात्र ने घर पर ही फांसी लगा ली। फंदे पर लटकता बेटे को देखकर परिजन सन्न रहे गए। उन्हाेंने बेटे को फंदे से उतार कर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डाक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।

सुमेरपुर थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Explore our articles