spot_img

Gwalior : चोर ने लाखों का माल समेटा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

ग्वालियर : सेवानिवृत्त कर्मचारी का परिवार सोमवार सुबह जागा तो उनके होश उड़ गए। कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के लॉकर से सोने के गहने व नगदी गायब थी। चोरी का पता चलने पर पीडि़त परिवार ने पुलिस को सूचना दी। चोर की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है।

झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित नाकाचन्द्रबदनी निवासी देवेन्द्र सिंह राठौर 64 वर्ष दूरसंचार विभाग से सेवाविवृत्त हैं। देेवेन्द्र की पत्नी राधा सुबह साढ़े पांच बजे उठकर हर रोज पूजा पाठ करने के लिए अचलेश्वर मंदिर जाती हैं। सोमवार की सुबह पांच बजे के करीब राधा देवी चाय बनाने के लिए उठीं और कमरे से बाहर आई तो दूसरे कमरे का नजारा देखकर हैरान रह गईं। कमरे में अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था और सामान भी बिखरा पड़ा था। शातिर चोर ने दबे पांव घर में छत के रास्ते सेंधमारी की और कमरे में रखी अलमारी का दरवाजा तोड़कर लॉकर में रखे सोने की दो चेन, तीन अंगूठी, कान के बाले और पचास हजार रुपए नगदी सहित पांच लाख का माल गायब था। चोर पर्स में से गहने व नगदी लेकर जिस रास्ते से आया था उसी से फरार हो गया। नकाबपोश चोर पड़ोसी की छत के रास्ते देवेन्द्र सिंह के मकान में घुसा है और रात दो से चार बजे के बीच घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने चोर की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।

Dehradun : पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून : (Dehradun) उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी (Bhuwan Chandra Khanduri)...

Explore our articles