spot_img
HomeGwaliorGwalior : शहर का पारा पहुंचा 45 डिग्री के पास

Gwalior : शहर का पारा पहुंचा 45 डिग्री के पास

ग्वालियर : रविवार के बाद सोमवार को भी सूरज ने रौद्र रूप दिखाया। जिससे अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पास चला गया। दोपहर बाद बादल छा गए और शहर के चुनिंदा क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हो गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही टिका रह सकता है जबकि शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

पिछले दिनों की तरह सोमवार को भी मौसम शुष्क रहा। इसके चलते सुबह से ही सूरज का रौद्र रूप देखने को मिला। भीषण गर्मी का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह 8.30 बजे ही तापमान 36.8, पूर्वान्ह 11.30 बजे 41.6, मध्यान्ह 2.30 बजे 44.0 डिग्री सेल्सियस पर था। दोपहर बाद मध्यम स्तर के बादल छा जाने के बाद शाम 5.30 बजे भी तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। इस दौरान अपरान्ह तीन बजे के आसपास थाटीपुर सहित शहर के चुनिंदा क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई लेकिन फिर भी भीषण गर्मी में कोई कमी नहीं आई।

स्थानीय मौसम विज्ञानी सी.के. उपाध्याय ने बताया कि इस समय पाकिस्तान के उत्तरी भाग में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जो हिमालय की ओर बढ़ रहा है। इधर पंजाब और उससे सटे मध्य पाकिस्तान तक एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है। एक अन्य चक्रवात अरब सागर में भी बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से 23 से 26 मई तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाए रहेंगे। जिससे अल्पकालिक आंधी और बंूदाबांदी की स्थिति देखने को मिलेगी। इस दौरान संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर