
मुंबई : (Mumbai) ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए मध्य रेल ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus) (CSMT), मुंबई और मडगांव के बीच एक एकतरफा विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन 14 जून 2026 को संचालित की जाएगी।
मध्य रेल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 01173 विशेष रविवार, 14 जून 2026 को सीएसएमटी से सुबह 11:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन तड़के 1:30 बजे मडगांव पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन दादर, ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, वीर, खेड, चिपलून, सावरदा, आरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमली स्टेशनों पर ठहरेगी।


