
पटना : (Patna) बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Bihar Chief Minister Rabri Devi and RJD supremo Lalu Prasad Yadav) की सुरक्षा व्यवस्था में किए गए बदलाव को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। एक ओर राबड़ी देवी 10 सर्कुलर रोड स्थित अपने सरकारी आवास को खाली करने को लेकर सरकार से टकराव की स्थिति में हैं, वहीं शनिवार को उन्होंने अपने आवास के बाहर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया।
राबड़ी देवी के सरकारी आवास के बाहर दिखा सन्नाटा
शनिवार सुबह राबड़ी देवी के सरकारी आवास के बाहर कोई सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आया और परिसर के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। इस बीच राजद ने सुरक्षा में कटौती को लेकर बिहार सरकार (Bihar government) पर तीखा हमला बोला है।
राजद ने लगाया अपमानित करने का आरोप
राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव (RJD spokesperson Shakti Singh Yadav) ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुरक्षा वापस कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने अपने आका के निर्देश पर लालू-राबड़ी परिवार (Lalu-Rabri family) की सुरक्षा में भारी कटौती की है और यह कदम उन्हें अपमानित करने की मंशा से उठाया गया है।


