spot_img

Gwalior : करवाचौथ बुधवार को, महिलाओं को पसंद आ रहे हैं गोटा पत्ती वाले करवा और चलनी

सर्वार्थ सिद्धि योग में महिलाएं रखेंगी करवा चौथ का व्रत

ग्वालियर : करवाचौथ का व्रत एक नवंबर बुधवार को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए सर्वार्थ सिद्धि योग में निर्जला व्रत रखेंगी और रात्रि में चंद्र दर्शन कर व्रत खोलेंगी। करवाचौथ के लिए महिलाओं द्वारा गोटा पत्ती वाले करवा, चलनी और पूजा की थाली खूब पसंद की जा रही है जिसमें थाली, लोटा, गिलास और चलनी आदि शामिल है। वहीं मंगलवार को व्यापारियों द्वारा अवकाश के दिन भी बाड़ा से संबंधित बाजार खोले जाएंगे।

शहर में इस समय करवाचौथ त्योहार की धूम मची हुई है और जमकर खरीदारी की जा रही है। महाराज बाड़ा जबरदस्त भीड़ से पटा हुआ है। महिलाओं द्वारा सराफा बाजार में पायल, बीछिय़ा और लोंग खरीदी जा रही है। हाथों में लगाने के लिए मेहंदी और सजने संवरने का सामान खरीदा जा रहा है। बाजार में गोटा पत्ती वाला डिजाइनदार करवा और चलनी 50-50 रुपए में खूब मिल रहे है। वहीं सादा करवा 30 रुपए में मिल रहा है। पूजा में रखी जाने वाली श्रृंगार की पुडिया 10 रुपए, पूजा का कलेंडर 10 रुपए, मेहंदी कोन 10 रुपए, शक्कर का करवा 30 से 50 रुपए और 10 रुपए में 7 सींक दी जा रही है। सराफा बाजार के अध्यक्ष पुरूषोत्तम जैन ने बताया कि त्योहार की दृष्टि से मंगलवार को अवकाश के दिन भी सराफा सहित अन्य बाजार भी खुलेंगे।

करवाचौथ के दिन महिलाएं खास रूप से सजती और संवरती हैं। इसके लिए महिलाओं द्वारा ब्यूटी पार्लरों पर बुकिंग की गई है। पार्लर और बाजारों में राजस्थानी, मारवाड़ी मेहंदी खूब लगवाई जा रही है। बदले ट्रेंड के अनुसार महिलाओं द्वारा हाथों पर मेंहदी से पति का नाम भी लिखवाया जा रहा है। कुछ महिलाएं पति के नाम का टेटू भी बनवा रही हैं।

मैदानी क्षेत्रों में 08:20 और पर्वतीय क्षेत्रों में रात्रि 08:40 पर दिखेगा चांद: ज्योतिषाचार्य डॉ. सतीश सोनी के अनुसार सुहागिन महिलाएं इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग में करवाचौथ का व्रत रखेंगी। चन्द्र दर्शन मैदानी क्षेत्रों में 08:20 और पर्वतीय क्षेत्रों में रात्रि 08:40 पर होंगे। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि मान्यता है कि माता पार्वती ने शिव और द्रौपदी ने पांडवों के लिए करवाचौथ का व्रत किया था। करवाचौथ व्रत के प्रताप स्त्रियों को अखंड सौभाग्यवती रहने का वरदान मिलता है। करवा माता उनके सुहाग की सदा रक्षा करती हैं और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। इस दिन बुधवार को मृगशिरा नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि और अमृत योग रहेंगे। करवा चौथ का पूजन शाम को 05:36 से 06:53 बजे तक है।

New Delhi : महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, डायना बेग की वापसी

नई दिल्ली : (New Delhi) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने महिला टी20 विश्व कप (Women's T20 World Cup) 2026 और उससे पहले...

Explore our articles