spot_img

Gwalior: मध्य प्रदेश में पुरी की तरह आज ग्वालियर में निकलेगी भव्य जगन्नाथ यात्रा

मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्रीगण खीचेंगे भगवान जगन्नाथ का रथ

ग्वालियर:(Gwalior) पुरी की तरह ग्वालियर शहर में भी आज (Saturday) भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्रीद्वय नरेन्द्र सिंह तोमर एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल होंगे।

इॅस्कान मंदिर के पुजारी महेन्द्र प्रभू ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शाम साढ़े चार बजे अचलेश्वर मंदिर से शुरू होगी। रथ यात्रा श्री सनातन धर्म मंदिर, जयेन्द्रगंज, दाल बाजार, नया बाजार, लोहिया बाजार, ऊंट पुल, पाटनकर बाजार, दोलतगंज, महारजा बाड़ा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, गश्त का ताजिया, नई सडक़, हनुमान चौराहा जनकगंज, छत्री मैदान होते हुए देव गार्डन पर संपन्न होगी। मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्रीद्वय इस रथ को अपने हाथों से खीचेंगे।

उन्होंने बताया कि रथ जिस-जिस मार्ग से गुजरेगा, पहले उस मार्ग को साफ किया जाएगा, फिर जल का छिड़काव होगा और रथ को निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि जिस रथ में भगवान जगन्नाथ बैठकर निकलेंगे, वह पांच हजार किलोग्राम वजन का है। भगवान जगन्नाथ की पूजा और आरती सभी भक्त कर सकते हैं। इसमें रजिस्ट्रेशन आदि की अब कोई आवश्यकता नहीं है।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles