spot_img

Guwahati : हिमंत जैसे कई मुख्यमंत्रियों को खरीदने की क्षमता है : अजमल

गुवाहाटी : एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने कहा है कि डॉ हिमंत बिस्व सरमा जैसे कई मुख्यमंत्रियों को खरीदने की क्षमता उन्हें अल्लाह ने दी है। उन्होंने कहा कि 2026 से पहले असम से वे हिमंत को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कहा कि हिमंत और भाजपा को उखाड़ने की क्षमता कांग्रेस में नहीं है। क्योंकि, कांग्रेस के नेता रात को हिमंत के पास लाइन लगाकर रुपए लेते हैं। जबकि, अजमल को खरीदने की क्षमता हिमंत में नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन पर भाजपा के साथ मिलने का आरोप लगाती है। लेकिन, भाजपा, नरेन्द्र मोदी और अमित शाह उनके नंबर वन दुश्मन हैं। जबकि, मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा को उन्होंने डबल दुश्मन करार दिया। बदरुद्दीन अजमल ने आज ये बातें ग्वालपाड़ा जिले के गोरू सटका में एक स्कूल के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। इस कार्यक्रम में एआईयूडीएफ के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Mumbai : निर्देशक एटली दूसरी बार बने पिता

मुंबई : (Mumbai) ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के निर्देशक एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली (director Atlee and his wife, Priya Atlee) के घर खुशियों...

Explore our articles