गाजियाबाद : अकेले पन से परेशान एक महिला ने गुरुवार को सिद्धार्थ विहार की प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी में 18वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। 51 वर्षीय इस महिला ने सोसाइड नोट छोड़ा है। जिसमे उसने कहा है कि वह अकेलेपन से परेशान होकर जान दे रही है।
एसीपी कोतवाली निमिष पटेल ने बताया कि एक स्कूल में प्रबंधक नरेंद्र उनियाल अपनी 51 वर्षीय पत्नी रेखा उनियाल बाप बेटा बेटी के साथ यहां सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड टॉर्च पर रहती थी आज दोपहर रेखा ने 18वीं मंजिल से नीचे चलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की महिला के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अकेलेपन से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही है। महिला का पति नरेंद्र उनियाल साहिबाबाद स्थित है कि स्कूल में प्रबंधक है और बेटा बेटी भी जॉब करते हैं।


