मुरादाबाद : आईआरसीटीसी मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि आईआरसीटीसी लखनऊ द्वारा थाईलैंड हवाई टूर पैकेज 25 अगस्त से 30 अगस्त तक सम्पंन होगा। उन्होंने बताया कि बैंकाक और पटाया की प्राकृतिक सौन्दर्यता एवं पैकेज की किफायती दर सैलानियों को थाईलैण्ड जाने के लिये लुभाएगी।
रीजनल मैनेजर श्री सिन्हा ने आगे बताया कि इस पैकेज में पटाया में नांग नूच, ट्रापिकल गार्डन, अलकजार शो एंव कोरल आईलैण्ड, बैंकाॅंक में जेम्स गैलरी, बैंकाॅंक का हाफडे सिटी टूर, चाओप्राया क्रूज, सफारी वल्र्ड, मरीन पार्क तथा सी लाइफ बैंकाॅंक ओशिन वल्र्ड आदि का भ्रमण आईआरसीटीसी द्वारा कराया जाएगा। इस टूर पैकेज के यात्रियों के लिये लखनऊ से सीधी फ्लाइट द्वारा बैकाॅक (थाइलैण्ड) एवं वापसी की यात्रा बैकाॅक (थाइलैण्ड) सीधी फ्लाइट से लखनऊ के लिये की गई है। इस हवाई यात्रा पैकेज में जाने/आने की हवाई यात्रा, चार सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था एवं खाने हेतु भारतीय खाने की व्यवस्था (ब्रेकफास्ट, लन्च एवं डिनर) आईआरसीटीसी द्वारा की जायेगी।
अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ एवं कानपुर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से आनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती हैं। अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं- लखनऊ- 8287930922/8287930902 व कानपुर-8287930930
ठहरने पर पैकेज का मूल्य :
दो-तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य ₹ 57900/- प्रति व्यक्ति है।
एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य ₹ 67500/- प्रति व्यक्ति है।
प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य ₹ 52900/- (बेड सहित) एवं मूल्य ₹ 48700/- (बिना बेड के) प्रति व्यक्ति है।


